रोटरी हेरिटेज दो गांवो को गोद ले कर करेगा उनको बनायेगा आदर्श गांव

क्लब ने निकटवर्ती दो गांवो चांदनी व खरपीणा को गोद ले कर उनका सर्वांगिण विकास करेगा। इन दोनो गांवो को आदर्श गांव के रूप में विकसित करेगा। वहां पर चिकित्सा, शिक्षा,स्वास्थ्य एवं बाल विकास सहित विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किये जायेंगे। चांदनी गांव में कुल 43.9% साक्षरता है जिसमें महिला साक्षरता मात्र 11.9% है। उसी प्रकार खरपीणा गांव में कुल साक्षरता प्रतिशत 46.77 तथा महिला साक्षरता 28.3% है। ऐसे में इन गांवो को पूर्ण साक्षर बनाने का प्रयास किया जायेगा। इन गांवो के बारें में विस्तृत जानकारी राहुल गुप्ता ने दी।

 | 

रोटरी हेरिटेज दो गांवो को गोद ले कर करेगा उनको बनायेगा आदर्श गांव

उदयपुर 9 जुलाई 201। रोटरी क्लब हेरिटेज का वर्ष 2019-2020 का पदस्थापना समारोह शोर्यगढ़ रिर्सोट में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 के प्रान्तपाल रोटे. बीना देसाई, विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रान्तपाल आशीष देसाई, यूसीसीआई के अध्यक्ष रमेश सिंघवी एवं पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी एवं सहायक प्रान्तपाल आशीष बांठिया थे।

बीना देसाई ने कहा कि हमारे पास सब कुछ होते हुए भी हम खुद को उन चीजों के साथ नहीं जोड़ पाते है। रोटरी हेरिटेज ने दो गांव चांदनी एवं खरपीणा को गोद ले कर उनके विकास की शुरूआत आज से की है, जो सराहनीय है।

इन्होने ली शपथ– प्रान्तपाल बीना देसाई ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेन्द्र तलेसरा, सचिव शैलेन्द्र सिंघल, निवर्तमान अध्यक्ष जयेश पारीख, राहुल शाह, हिमांशु चौधरी, अजय साबला, संदीप गुप्ता, आशीष बांठिया, शैलेन्द्र सोमानी, राहुल गुप्ता, डाॅ. दीपक शर्मा, दीपक सुखाड़िया, संजीव जोधावत, दीपक गोयल, राहुल भटनागर, प्रतीक नाहर, गजेन्द्र सुयल, डाॅ. मनु बंसल, रविन्द्र पारख को शपथ दिलाकर कर पदस्थापित कराया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

अध्यक्ष जितेन्द्र तलेसरा ने अपनी वार्षिक योजना के बारें में बताया कि क्लब ने निकटवर्ती दो गांवो चांदनी व खरपीणा को गोद ले कर उनका सर्वांगिण विकास करेगा। इन दोनो गांवो को आदर्श गांव के रूप में विकसित करेगा। वहां पर चिकित्सा, शिक्षा,स्वास्थ्य एवं बाल विकास सहित विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किये जायेंगे। चांदनी गांव में कुल 43.9% साक्षरता है जिसमें महिला साक्षरता मात्र 11.9% है। उसी प्रकार खरपीणा गांव में कुल साक्षरता प्रतिशत 46.77 तथा महिला साक्षरता 28.3% है। ऐसे में इन गांवो को पूर्ण साक्षर बनाने का प्रयास किया जायेगा। इन गांवो के बारें में विस्तृत जानकारी राहुल गुप्ता ने दी।

नये सदस्यों ने ली शपथ– पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने क्लब में शामिल किये गये चार नये सदस्यों विजय अग्रवाल, मोहित सिंघवी, डाॅ. नवीन कुमार गोयल तथा सौरभ कोठारी को शपथ दिलाकर क्लब की सदस्यता ग्रहण करायी। निर्मल सिंघवी ने रोटरी हेरिटेज के प्रोेजेक्ट में अर्थदान देने की घोषणा की।

रोटरी पन्ना का शपथग्रहण समारोह 24 को

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर पन्ना का पदस्थापना समारोह 13 जुलाई को रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 के सचिव धर्मेन्द्र जोशी होगी। इस अवसर पर बतौर विशिष्ठ अतिथि पीडीजी निर्मल सिंघवी, सहायक प्रांतपाल यशवंत मण्डावरा और जीएसआर मधु सरीन मौजूद रहेगी। समारोह में अध्यक्ष अशोक पालीवाल, सचिव राजेश शर्मा और नव निर्वाचित बोर्ड के सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे।

रोटरी उदय ने किया आईजी का सम्मान

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News