रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष नॉमिनी शेखर मेहता उदयपुर में
उदयपुर। रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के वर्ष 2021-22 के अध्यक्ष शेखर मेहता अल्पप्रवास पर 1 मार्च को उदयपुर पंहुचेंगे। जिनका शहर के रोटरी क्लब उदयपुर एवं समस्त स्थानीय रोटरी क्लबों की मेजबानी में स्वागत समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी की अध्यक्षता में उनका स्वागत किया जायगा। इस अवसर पर वे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की शुरुआत करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि मेहता रविवार को शाम को रानी रोड़ स्थित रोटरी बजाज भवन में प्याउ एवं सुसज्ज्ति वेदान्ता हाॅल का लोकार्पण करेंगे।
निर्मल सिंघवी ने बताया कि रात्रि को यूसीसीआई सभागार में आयोजित एक समारोह में सेवा कार्यो के तहत 21 सरकारी विद्यालयों को लाईब्रेरी हेतु प्रदान की जायेगी।
अध्यक्ष निर्वाचित महेन्द्र टाया ने बताया कि मेहता रोटरी बाजज भवन के बाहर जल मन्दिर का शिलान्यास करेंगे। इससे पूर्व प्रातः हवाई अड्डे पर रोटरी क्लब एवं इनरव्हील सदस्यों द्वारा मेहता का भव्य स्वागत किया जायेगा।