बेस्ट प्रेसीडेंट एवं बेस्ट क्लब सहित रोटरी मेवाड़ को मिले 28 अवार्ड

सत्र 2014-15 के दौरान स्वार्थ से ऊपर उठकर जनता की सेवा करने के उद्देश्य से कार्य करने पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 की ओर से जयपुर में आयोजित सत्र समापन समारोह आभार में रोटरी क्लब मेवाड़ को पचास से एक सौ सदस्यों की संख्या वाले क्लबों में सर्वश्रेष्ठ क्लब , सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष सहित कु़ल 28 पुरूस्कारों से पुरूस्कृत किया गया।

 | 

क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि प्रान्तपाल रमेश अग्रवाल ने क्लब को बेस्ट सेक्रेट्री,बेस्ट बुलेटिन बेस्ट कम्यूनिटी सर्विस प्रोजेक्ट,बेस्ट वोकेशनल सर्विस प्रोजेक्ट,बेस्ट लिट्रेसी,हायर आई केयर ऑपरेशन,बेस्ट एनवायरमेंटल एक्टिविटी,बेस्ट मेडिकल प्रोजेक्ट,बेस्ट इंटरेक्ट क्लब, बेस्ट न्यू जनरेशन प्रोजेक्ट, बेस्ट रोटरी फाउण्डेशन एक्टिवीटी, आऊटस्टेण्डिंग पब्लिक ईमेज प्रोजेक्ट सहित कुल 28 पुरूस्कारों से सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा जनान इकाई में खोले गये नेफ्रो-गायनिक आईसीयू स्थायी प्रोजेक्ट को डिस्ट्रिक्ट में भरपूर सराहना मिली और इसे रोटरी के इतिहास में एक मिल का पत्थर प्रोजेक्ट बताते हुए इसे सर्वश्रेष्ठ पब्लिक ईमेज प्रोजेक्ट बताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News