100 सरकारी विद्यालयों में रोटरी मेवाड़ देगा कम्प्यूटर

रोटरी क्लब मेवाड़ ने अशोका पैलेस में आयोजित रोटरी द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 100 सरकारी विद्यालयों में कम्प्यूटर देने की घोषणा की।

 | 

रोटरी क्लब मेवाड़ ने अशोका पैलेस में आयोजित रोटरी द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 100 सरकारी विद्यालयों में कम्प्यूटर देने की घोषणा की।

क्लब के संरक्षक हंसराज चौधरी ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कृष्णा चौहान के आग्रह पर क्लब जिले के 100 सरकारी विद्यालयों में कम्प्यूटर उपलब्ध करायेगा ताकि उन विद्यालय के बच्चें भी देश की तीव्र गति से आगे बढ़ती विकास की धारा के साथ चल सकें।

क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि इन विद्यालयों को रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत हैप्पी स्कूल भी बनाकर उनका सर्वागिण विकास किया जाएगा। सचिव चेतन प्रकाश जैन ने बताया कि आगे भी क्लब इस प्रकार के स्कूलों का पता लगायेगा जहंा मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है ताकि वहंा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News