रोटरी पन्ना ने वरिष्ठ नागरिकों संग मनाया नव वर्ष समारोह
रोटरी क्लब पन्ना ने आज ओरियंटल पैलेस में आज मुस्कान क्लब के वरिष्ठ नागरिकों के साथ हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ नव वर्ष समारोह मनाया। कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि रोटरी की सहायक प्रांतपाल श्रद्धा गट्टानी एवं मधु सरीन थी।

क्लब अध्यक्ष तारिका धायभाई ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। उनके लिये नृत्य का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर भानूप्रतापसिंह धायभाई, राकेश सेन, मेघना गौड, निहार बापना, दीपक माहेश्वरी, अशोक पालीवाल, ज्योति बोलिया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।