रोटरी पन्ना ने बिजली चोरी विरोधी पुलिस स्टेशन में किया पौधरोपण

 | 

उदयपुर 14 जुलाई 2020। रोटरी क्लब पन्ना ने बिजली चोरी विरोधी पुलिस स्टेशन में आज थानाधिकारी सुखदेव प्रसाद के साथ मिलकर पौधरोपण किया।

क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि क्लब ने थाने के अग्रिम भाग में सुन्दर पौधों का रोपण किया ताकि बड़े हो कर वे पौधें दूर से ही दूसरों को आकर्षित कर सकें। 

इस अवसर पर सहायक प्रांतपाल प्रीति सोगानी, मधु सरीन, डाॅ. स्वीटी छाबड़़ा, सचिव प्रवीण जोशी, अशोक पालीवाल, करण सिंह, मनजीत सिंह, निखिल राव, निलेश गायरी, योगेन्द्र सिंह देवड़ा, सुनील चौधरी सहित थाने का स्टाफ मौजूद था।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News