रोटरी पन्ना से सम्मानित होगी शहर 100 प्रेरणादायी महिलायें

रोटरी क्लब पन्ना रविवार को दोपहर 3 बजे सौ फीट रोड़़ स्थित अशोका ग्रीन में में आयोजित होने वाले समारोह में शहर की उन 100 प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करेगा, जिन्होेंने न केवल अपने जीवन को सफल बनाया वरन् दूसरों को प्रेरणा देकर उनके जीवन को नये मुकाम पर पंहुचानें का प्रयास किया।

 | 

क्लब अध्यक्ष तारिका भानूप्रतापसिंह धायभाई ने बताया कि कल आयोजित होने वाले शहर के सबसे बड़े महिला सम्मान समारोह उदयपुर की उन सभी महिलाओं को समर्पित रहेगा जो अपने जीवन में अनेक प्रकार मुश्किलों का सामना करते हुए कई तरह के किरदार निभाते हुए उन्हें सफल अंजाम तक पंहुचा रही है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उन्होंने बताया कि शहर में इस अनूठे और पहली बार होने वाले आयोजन को लेकर सभी महिलाएं काफी उत्साहित है। रोटरी पन्ना के इस कार्यक्रम के निदेशक उमेश मनवानी तथा अजीत जॉनी ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है ताकि सभी उपस्थित महिलाओं के लिए यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रोटरी क्लब पन्ना यादगार बना सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News