रोटरी व्यावसायिक सेवा सम्मान से 15 जनें सम्मानित
रोटरी क्लब पन्ना द्वारा सौ फीट रोड़ स्थित अंगीरा रेस्टोरेंट में रोटरी व्यावसायिक सेवा सम्मान आयोजित किया गया। जिसके तहत नीचले स्तर पर अपनी सेवायें देने वाले 15 जनों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी के पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी थे।

क्लब अध्यक्ष तारिका भानूप्रतापसिंह ने बताया कि इस अवसर पर ड्राईवर, चपरासी, आया, कूक के रूप में अपनी सेवायें देने वाले 15 लोगों को सम्मानित किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
समारोह में निर्मल सिंघवी ने क्लब में शामिल हुए नये सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर समानित किया एवं उन सभी रोटरी का प्रशिक्षण किया। समारोह की विशिष्ठ अतिथि सहायक प्रान्तपाल श्रद्धा गट्टानी एवं मधु सरीन थी। इस अवसर पर सचिव कमल गौड, भानूप्रतापसिंह धायभाई, भावना माहेश्वरी, उमेश मनवानी, सुरेन्द्र आदिच्य, निहार बापना, दीपक माहेश्वरी आदि मौजूद थे।