रोटरी ने हाथ में लिया निरक्षर उन्मूलन कार्यक्रम

रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय अपने रोटरी फाउण्डेशन के सहयोग से पोलियो उन्मूलन के बाद अब भारत में निरक्षरता को समाप्त करने का कार्यक्रम हाथ में लिया है। जिसके तहत हाल ही में उत्तराखंड में आयी त्रासदी को देखते हुए रोटरी फाउण्डेशन वहां 1 अरब की लागत से एक हजार स्कूलों का निर्माण स्वंय के पर्यवेक्षण में कराएगी।

The post

 | 

गत 25 से 28 अगस्त तक रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा सिंगापुर के क्रूज में आयोजित रोटरी इन्स्टीट्यूट सम्मेलन में भाग लेकर लौटे पूर्व प्रांतपाल डॅा. यशवन्त कोठारी ने बताया कि इस सम्मेलन में 11 देशों के रोटरी प्रतिनिधियों  ने भाग लिया। जिसमें बताया गया कि रोटरी अब निरक्षर उन्मूलन कार्यक्रम पर पूरा ध्यान केन्द्रित कर रही है ताकि कोई भी व्यक्ति निरक्षर न रह पायें। 

कोठारी ने बताया कि भारत में जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ निरक्षरों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। उत्तराख्ंड में उक्त प्रोजेक्ट रोटरी अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत पूर्ण करेगी। जिसमें कोरपोरेट जगत के अलावा रोटरी फाउण्डेशन एंव रोटरी सदस्यों का भी सहयेाग रहेगा। प्रत्येक स्कूल पर लगभग 10 लाख रूपयें की लगात आएगी। इस सेमीनार में डिस्ट्रिक्ट 3052 से प्रान्तपाल अनिल अग्रवाल, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी सहित अनेक पूर्व प्रानतपालों ने भी भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News