रोटरी उदयपुर का समापन समारोह अनुभूति 28 को
रोटरी क्लब उदयपुर का सत्र 2017-18 का समापन समारोह अनुभूति 28 जून गुरूवार को रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया जायेगा। क्लब अध्यक्ष डाॅ. नरेन्द्र धींग ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ होंगे।उन्होंने बताया कि इस वर्ष क्लब को 14 अवार्ड प्राप्त हुए। क्लब द्वारा चलाये जा रहे स्थायी प्रोजेक्टों मोर्चरी बाॅक्स, मोर्चरी बाॅक्स वाहन, निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा, राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिये बैंच व नाई हाॅस्पिटल में प्रस्तावित ओपरेशन थियेटर एनआईसीयू प्रोजेक्ट की सराहना की गई।
रोटरी क्लब उदयपुर का सत्र 2017-18 का समापन समारोह अनुभूति 28 जून गुरूवार को रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया जायेगा। क्लब अध्यक्ष डाॅ. नरेन्द्र धींग ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ होंगे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष क्लब को 14 अवार्ड प्राप्त हुए। जिसमें बेस्ट परमानेन्ट प्रोजेक्ट, बेस्ट अटेण्डेन्स अवार्ड, आभार समारोह के लिये गवर्नर अवार्ड, गवर्नर साईटेशन अवार्ड, पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी को बेस्ट फाईनेन्शियल, डाॅ. यशवन्तसिंह कोठारी व रमेश चौधरी को गाईडिंग स्टार, बेस्ट बुलेटिन, बेस्ट वोकेशनल सर्विस, सर्वाधिक आई केयर आॅपरेशन, बेस्ट कम्यूनिटी सर्विस, प्रोजेक्ट विद अदर ओर्गेनाईजेशन, बेस्ट एनवायरमेंट एक्विीटी, बेस्ट ई-लर्निंग एक्टिीवीटी अर्वाड प्रांतपाल मौलिन पटेल ने प्रदान किये।
उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा चलाये जा रहे स्थायी प्रोजेक्टों मोर्चरी बाॅक्स, मोर्चरी बाॅक्स वाहन, निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा, राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिये बैंच व नाई हाॅस्पिटल में प्रस्तावित ओपरेशन थियेटर एनआईसीयू प्रोजेक्ट की सराहना की गई।