रोटरी देगा उदयपुर नगर निगम को 50 हजार मास्क
नो मास्क-नो एन्ट्री के पोस्टर भी किये जारी
50 हजार मास्क निगम उन लोगों को मास्क वितरीत करेगा जो मास्क तक नहीं खरीद पा रहे है।
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आमजन के लिये जारी किये गये नो मास्क-नो एन्ट्री के पोस्टर का आज नगर निगम आयुक्त कमर चौधरी, उपमहापौर पारस सिंघवी, क्लब अध्यक्ष महेंद्र टाया, सचिव वीरेन्द्र सिरोया ने नगर निगम कार्यालय में विमोचन किया।
क्लब अध्यक्ष महेन्द्र टाया ने बताया कि क्लब शीघ्र ही आमजन को कोरोना से बचाव नगर निगम को 50 हजार मास्क प्रदान करेगा ताकि निगम उन लोगों को मास्क वितरीत करेगा जो मास्क तक नहीं खरीद पा रहे है।
इस अवसर पर गजेन्द्र जोधावत, तेजसिंह मोदी सहित कुछ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।