अगले 5 वर्षो में 7 करोड़ वयस्क निरक्षरों को साक्षर करेगा रोटरी
उदयपुर 1 मार्च 2020 । रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के वर्ष 2021-22 के अध्यक्ष शेखर मेहता ने कहा कि रोटरी अगले पांच वर्षो में भारत में मुख्यतः साक्षरता कार्ययोजना पर कार्य करेगी और उसमें करीब 7 करोड़ वयस्क निरक्षरों को रोटरी द्वारा साक्षर किया जाना भी शामिल है। भारत में वर्तमान में 37 करोड़ वयस्क निरक्षर है। वे आज यूसीसीआई में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इन वयस्क निरक्षरों को साक्षर करने की जिम्मेदारी कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को सौंपी जायेगी। रोटरी ने ब्रह्कुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय से अनुबन्ध कर भारत में उसे साक्षरता कार्यक्रम के साथ जोड़ा है।
मेहता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आगामी कुछ दिनों में मिलकर उनसे भारत में स्वच्छता मिशन के बाद शिक्षित भारत कार्यक्रम में हाथ में लेेने का निवदेन किया जायेगा। यदि उनकी ओर से हां होती है तो रोटरी इस कार्ययोजना में तन, मन, धन से जुड़ जायेगा। रोटरी ने वर्ष 2025 तक भारत की साक्षरता दर को 74 से 90 तक लेने में सरकार को सहयोग करेगी। भारत में 94 से 96 प्रतिशत बच्चो का दाखिला होता है लेकिन साक्षरता दर 74 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि उन्होेंने राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री से मिलकर कहा कि जिन क्षेत्रों में सरकार साक्षरता पर कार्य किया जायेगा उनमें से चयनित 10 प्रतिशत क्षेत्रों में रोटरी कार्य करेगी। इसके अलावा रोटरी आपदा प्रबन्धन, वाटर सेनिटेशन, पयार्वरण पर भी कार्य कर रही है।
दान देने के मामलों में भारत दूसरे एवं धन लाने के मामलों में प्रथम स्थान पर
उन्होंने कहा कि भारत रोटरी में सामुदायिक सेवा कार्यो हेतु मामलों में अमेरीका के बाद दूसरे स्थान पर है तथा साथ ही भारत में सेवा कार्यो हेतु रोटरी फाउण्डेशन से मेचिंग ग्रान्ट के तहत धन लाने के मामलों में प्रथम स्थान पर है। विश्व में कुछ देशों में रोटरी सदस्यों की वद्धि दर घट रही है लेकिन भारत में आशा के विपरीत बढ़़ रही है क्योंकि आज भी भारत में दोस्ती को अधिक महत्व दिया जाता है।
इस वर्ष भारत में 38 रोटरी डिस्ट्रिक्ट मिलकर सामुदायिक सेवा कार्यो पर 2 हजार करोड़ से अधिक धन व्यय करेंगे। भारत में विश्व में रोटरी में कोहिनूर माना जाता है।
इस अवसर पर स्वागत समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय रोटेरियन के लिये गर्व की बात है कि शेखर मेहता ने देश के ऐसे चौथे रोटेरियन है जो रोटरी के इस सर्वोच्च पद को सुशोभित करेंगे। उन्होंने अकेले दक्षिण एशिया में 1500 बच्चों को हार्ट सर्जरी करवायी है। 2021-22 में एक बार पुनः विश्व रोटरी के मानचित्र पर भारत का झण्डा लहरायेगा।
प्रारम्भ में रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमावत शेखर मेहता, प्रान्तपाल बीना देसाई का स्वागत किया तथा शेखर मेहता की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव संजय भटनागर, एम.सी.सिंघवी, डाॅ.निर्मल कुणावत, पदम दुगड़, पूर्व प्रान्तपाल रमेश चौधरी, रमेश अग्रवाल, मानिक नाहर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
