सेटेलाइट हॉस्पीटल में रोटावायरस वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ

शहर के हिरणमगरी स्थित राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय में गुरुवार को रोटावायरस वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम मेयर चन्द्रसिंह कोठारी एवं यूआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने डेढ माह के बच्चें को रोटावायरस वैक्सीन की 5 बुंद पिलाई।

 | 

चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने समस्त राजकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क रोटावायरस वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ललित रेगर, सीएमएचओ डॉ. संजीव टांक सहित डॉ. जयन्त श्रीमाली, डॉ. अशोक आदित्य, डॉ. राजेश मालिक एवं अन्य चिकित्सक एवं राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के सदस्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News