राउण्ड टेबल व एलसीआई ने राजकीय विद्यालयों में शुरू किया स्वच्छता अभियान

राउण्ड टेबल इण्डिया व एलसीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे सेवा सप्ताह के पाचवें दिन आज प्रातः टेबल व सर्किल के सदस्यों व सदस्याओं ने फ्रीडम टूर एज्यूकेशन के जरिये गोद ले रखे विद्यालयों में जाकर वहां बच्चो के साथ मिलकर शौचालयों एवं विद्यालय परिसर को साफ कर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की,ताकि बच्चों में स्वच्छता की आदत पनप सकें।

 | 

युनाईटेड राउण्ड टेबल इण्डिया के चेयरमेन कपिल सुराणा ने बताया कि भुवाणा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय जा कर वहां बच्चों को पोस्टर के जरिये स्वच्छता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इन विद्वालयों में कचरा एकत्रित करने के लिये डस्टबिन रखें। स्वच्छता के बारें बच्चों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर युद्धवीरसिंह शक्तावत, अजयराज आचार्य,दीप्ति सिंघवी, कपिल सुराणा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News