राउण्ड टेबल इण्डिया ने किया स्कूल ब्लाॅक का निर्माण

राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा चित्रकूटनगर स्थित रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में स्कूल ब्लाॅक का निर्माण किया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राउण्ड टेबल इण्डिया के नेशनल

 | 
राउण्ड टेबल इण्डिया ने किया स्कूल ब्लाॅक का निर्माण

राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा चित्रकूटनगर स्थित रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में स्कूल ब्लाॅक का निर्माण किया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राउण्ड टेबल इण्डिया के नेशनल प्रोजेक्ट कन्वीनर टेबलर मोरिया फिलिप ने किया।

एरिया प्रोजेक्ट कन्वीनर वरूण मुर्डिया ने बताया कि राउण्ड टेबल इण्डिया ने तीन कक्षाकक्षों का निर्माण कर उन्हें विद्यालय प्रबन्धन को सौंपा। राउण्ड टेबल अब तक उदयपुर में अनेक निजी एवं सरकारी विद्यालयों मे बच्चों के बैठ कर अध्ययन करने के लिये अनेक कक्षाकक्षों का निर्माण कराया है। कक्षाकक्षों के निर्माण के बाद अब विद्यार्थी उनमें आसानी से बेहतर अध्ययन कर पा रहे है।

इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक शिक्षा सोसायटी के अध्यक्ष राज लोढ़ा, सचिव गजेनद्र भंसाली, आरटीआई एरिया 12 चेयरमेन अभिनव वाधवा, सचिव अनिरूद्ध धवन, उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल 206 के चेयरमेन युद्धवीरसिंह शक्तावत, लेडिज सर्किल की चेयरमेन दीप्ति सिंघवी, एरिया 12 के पूर्व चेयरमेन दीपक भंसाली सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News