रॉयल चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
उदयपुर 17 नवम्बर 2019, चमनपुरा लोहबाज़ार के व्यवसायी संगठन रॉयल एसोसिएशन, लोहा बाजार की आज ठोकर चौराहा स्थित रेलवे ग्राउंड में रॉयल चैम्पियन्स लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सम्प्पन हुई। जिसमे मुख्य अतिथि राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष और उदयपुर शहर के विधायक गुलाबचंद्र कटारिया थे।
आठ आठ खिलाड़ियों की आठ टीमों के बीच हुए रौचक मुकाबले में स्पार्टन्स की टीम ने फाइनल मैच में सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर रॉयल चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का कप अपने नाम किया।

इससे पूर्व सेमीफाइनल में स्पार्टन्स ने रॉयल्स की टीम को तथा सुपर किंग्स की टीम ने वॉरियर्स की टीम को पराजित करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अब्बास पाटवाला ने बताया की प्रतियोगिता का आयोजन ठोकर चौराहा स्थित रेलवे ग्राउंड में किया गया। जिसमे आठ टीम उदयपुर टाइगर्स, नाइट राइडर्स, सुपर किंग्स, डेयर डेविल्स, स्पार्टन्स, टाइटन्स, रॉयल तथा वॉरियर्स ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में 8-8 खिलाडी थे एवं 6-6 ओवर के मैच करवाए गए।

प्रोग्राम कन्वीनर अली असगर जरी वाला ने बताया की प्रतियोगिता के मैन ऑफ़ दी सीरीज एवं बेस्ट बैट्समैन का ख़िताब स्पार्टन्स के हुसैन अत्तार को दिया गया। बेस्ट बॉलर एवं सुपर सिक्स का ख़िताब सुपर किंग्स के अज़हर हबीब के नाम रहा। बेस्ट कैच का अवार्ड रॉयल्स के इम्तियाज़ लोहा वाला को दिया गया। प्रतियोगिता में अंपायरिंग का ज़िम्मा आदिल बेग वाला और मिक़दाद कादरी ने संभाला वहीँ रियाज़ टीनवाला और सरताज सनवाड़ी ने अपनी मज़ेदार कमेंटरी से स्टेडियम में मौजूद दर्शको का भरपूर मनोरजन किया।

रॉयल एसोसिएशंस लोहा बाजार के सचिव आज़म अब्बास सनवाड़ी ने बताया की कार्यक्रम के अंत में सभी आयोजकों, क्रिकेट प्रेमी दर्शको, मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद्र कटारिया का धन्यवाद दिया। वहीँ प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
