प्रदेश में मार्बल, लाइम स्टोन, कोटा स्टोन व ग्रेनाइट की रॉयल्टी दरें घटी
अधिसूचनानुसार 27 नवम्बर 2017 से कोटा एवं झालावाड़ जिले के लिए खनिज लाइमस्टोन (डाइमेन्शनल) कोटा स्टोन की रॉयल्टी दर 140 रु. प्रतिटन से घटाकर 115 रु. प्रतिटन की गई हैं। इसी प्रकार खनिज मार्बल एवं सरपेनटाइन के अनियमित ब्लॉक्स की रॉयल्टी दर 310 रु. प्रतिटन से घटाकर 265 रु. प्रतिटन, तैयार स्लेब की दरों में भी मकराना क्षेत्र के लिए 490 रु. प्रतिटन से घटाकर 420 रु. प्रतिटन, शेष राजस्थान के लिए 560 रु. से घटाकर 475 रु. प्रतिटन एवं तैयार छोटी टाइल्स के लिए 455 रु. प्रतिटन से घटाकर 385 रु. प्रतिटन की गई हैं। साथ ही खनिज ग्रेनाइट के ब्लॉक्स की रॉयल्टी दर 280 रु. प्रतिटन से घटाकर 235 रु. प्रतिटन निर्धारित की गई है।
The post
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की घोषणा के अनुरूप राज्य में खनिज मार्बल, सरपेनटाइन, लाइमस्टोन (डाइमेन्शनल) कोटा स्टोन एवं ग्रेनाइट की रॉयल्टी दरों में कमी की गई है।
पूर्व में सरकार की अधिसूचना के तहत 27 अक्टूबर 2017 से बढ़ाई गई रॉयल्टी दरों में कमी की गई है। अधिसूचनानुसार 27 नवम्बर 2017 से कोटा एवं झालावाड़ जिले के लिए खनिज लाइमस्टोन (डाइमेन्शनल) कोटा स्टोन की रॉयल्टी दर 140 रु. प्रतिटन से घटाकर 115 रु. प्रतिटन की गई हैं।
इसी प्रकार खनिज मार्बल एवं सरपेनटाइन के अनियमित ब्लॉक्स की रॉयल्टी दर 310 रु. प्रतिटन से घटाकर 265 रु. प्रतिटन, तैयार स्लेब की दरों में भी मकराना क्षेत्र के लिए 490 रु. प्रतिटन से घटाकर 420 रु. प्रतिटन, शेष राजस्थान के लिए 560 रु. से घटाकर 475 रु. प्रतिटन एवं तैयार छोटी टाइल्स के लिए 455 रु. प्रतिटन से घटाकर 385 रु. प्रतिटन की गई हैं।
साथ ही खनिज ग्रेनाइट के ब्लॉक्स की रॉयल्टी दर 280 रु. प्रतिटन से घटाकर 235 रु. प्रतिटन निर्धारित की गई है। यह जानकारी खान विभाग के निदेशक डीएस मारू ने दी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal