RPSC ने फिजियोथैरेपिस्ट के 20 पदों पर निकाली भर्ती, 23 जुलाई से करें आवेदन
| Jul 22, 2026, 10:46 IST
Udaipur Times, RPSC Physiotherapist Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा (RPSC) फिजियोथैरेपिस्ट (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं विभाग) के कुल 20 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। RPSC Physiotherapist Recruitment 2026
शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। RPSC Physiotherapist Recruitment 2026
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। RPSC Physiotherapist Recruitment 2026
