जेवर लिंक-गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 250 करोड़ का बजट मंजूर, दो गांवों से ली जाएगी जमीन

 | 
जेवर लिंक-गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 250 करोड़ का बजट मंजूर, दो गांवों से ली जाएगी जमीन 

Udaipur Times, Jewar Link Expressway News : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जेवर लिंक एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम अब और तेजी पकड़ेगा। राज्य मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अनुपूरक बजट में गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 250 करोड़ का बजट भी मंजूर किया गया।

छह लेन का एक्सप्रेसवे 74.46 किलोमीटर लंबा होगा। भविष्य में इसे आठ लेन तक चौड़ा किया जा सकेगा। इसपर करीब 8585.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नोएडा के भाईपुर ब्राह्मण से शुरू होगा और बुलंदशहर में वारूपुर गांव पास तक एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएगा। इससे जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

यीडा क्षेत्र में कुल 225 हेक्टेयर की भूमि खरीद होनी है, अब तक 90 प्रतिशत जमीन खरीदी जा चुकी है। सिर्फ 23 हेक्टेयर जमीन ही शेष बची है। यह जमीन मेहंदीपुर और भाईपुर गांव की है। यहां दोनों एक्सप्रेसवे के लिए इंटरचेंज बनेगा। जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक पार्क, लॉजिस्टिक क्लस्टर को सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसके फलों, ई कॉमर्स, एक्सपोर्ट आधारित उद्योगों में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नोएडा में यू हब बनेगा : नोएडा और लखनऊ में यू हब ( डीप टेक) बनाने को भी राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। यू हब से तकनीकी शिक्षा को सुविधा होगी। यू हब अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप, उद्योग, निवेशकों और शिक्षण संस्थानों को एक मंच पर जोड़ते हुए नवाचार के प्रमुख केंद्र बनेंगे। बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। तीन वर्षों की अवधि के लिए लगभग 387.5 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।

चिल्ला एलिवेटेड के लिए 100 करोड़ की घोषणा

चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य को गति मिलेगी। मंगलवार को प्रदेश सरकार के बजट में इस परियोजना के लिए 100 रुपये सबसे देने की घोषणा की गई। प्राधिकरण, केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण हो रहा है। यह 5.570 किलोमीटर लंबी और छह लेन की है। इसका 55 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News