आरएसएस: महा पथ संचालन की तैयारियां शुरू
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के द्वारा होने वाले महा पथ संचालन की तैयारियां आज से टाउन हाल परिसर में शुरू हुई। 13 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर संघ द्वारा महा रैली का आयोजन किया जायेगा जिसमे शहर के 18 मंडल भाग लेंगे।
| Sep 8, 2013, 18:47 IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के द्वारा होने वाले महा पथ संचालन की तैयारियां आज से टाउन हाल परिसर में शुरू हुई। 13 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर संघ द्वारा महा रैली का आयोजन किया जायेगा जिसमे शहर के 18 मंडल भाग लेंगे।
आज शाम पथ संचालन की तैयारियों के चलते आज़ाद मंडल ने टाउन हॉल परिसर में अभ्यास किया। मंडल के रितेश जैन ने बताया कि 13 अक्टूबर को महा पथ संचालन की शुरुआत शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए दिल्लीगेट चौराहे पर मिलेगी और वहां से रैली टाउन हॉल पर समाप्त होगी।
