रुचिता हत्याकांड: अब तक चार्जशीट पेश नहीं होने पर पति दोनों बच्चो के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे।
शहर के बहुचर्चित रुचिता हत्याकांड में अब तक चार्जशीट नहीं पेश होने पर सोमवार को मृतका के पति कृष्ण बल्लभ गुप्ता दोनों बच्चों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। एएसपी सुधीर जोशी से मुलाकात कर केबी गुप्ता ने जल्द से जल्द चार्जशीट पेश करने का आग्रह किया।

केबी गुप्ता ने कहा कि किसी भी कारणवश चार्जशीट पेश करने में 90 दिन से एक दिन भी ज्यादा हो गया तो आरोपी पक्ष को इसका जमानत में फायदा मिल सकता है। पुलिस ने जब जांच पूरी कर ली है तो 90 दिन पूरे होने का क्यों इंतजार कर रही है। पुलिस पहले भी तो चार्जशीट पेश कर सकती है।
Source: Dainik Bhaskar