नर्सिग छात्रों ने किया हंगामा
कॉलेज द्वारा परीक्षा की तिथि के निर्धारण नहीं करने व कुछ छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देने के कारण आज हिरणमगरी सेक्टर 6 स्थित कल्पतरू नर्सिग के नर्सिंग छात्रों ने हंगामा किया।

कॉलेज द्वारा परीक्षा की तिथि के निर्धारण नहीं करने व कुछ छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देने के कारण आज हिरणमगरी सेक्टर 6 स्थित कल्पतरू नर्सिग के नर्सिंग छात्रों ने हंगामा किया।
आक्रोशित छात्रों की मांग थी कि राजस्थान टेक्निकल युनिवर्सिटी, कोटा के द्वारा प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि तीन बार तिथि घोषित की गई, लेकिन कालेज ने एक भी बार तिथि का निर्धारण कर प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं ली।
इस दौरान कुछ छात्रों को परीक्षा में उपस्थिति पूरी नहीं होने के कारण परीक्षा में बैठने की स्थिति अनुमति नहीं दी गई थी, उसको लेकर भी छात्रों ने हंगामा खडा किया। छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रबंधन के दवारा 5 छात्रों के साथ अन्याय करते हुए उन्हें परीक्षा में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी है। इस दौरान अन्य कालेजों के छात्र भी वहां पर पहुंच गये और सभी छात्रों ने मिलकर कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
छात्रों के बढते आक्रोश व हंगामे को देखकर मौके पर पहुंची हिरणमगरी थाना पुलिस ने कन्ट्रोल रूम से जाब्ता भी मंगवाया। परीक्षा में नही बैठ पाने वाले पीडित छात्र उपखण्ड अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह से मिले। शेखावत ने सम्बधित अधिकारियों से बात कर छात्रों को एडमिशन कार्ड दिलवाये। उपखण्ड अधिकारी से एडमिशन कार्ड मिलने के बाद पाँचों छात्र परीक्षा में बैठे।
इस मामले पर जब कॉलेज के अधिकारियों से बात करनी चाही तो उनके फोन बंद थे।
