एमएमपीएस में रूद्र प्रताप अव्वल

सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के कोठार पोल में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बुधवार शाम को प्रदर्शन मुक्केबाजी का उद्घाटन किया। विद्यालयी ब्रास बैण्ड ने मधुर स्वर लहरी से उनका स्वागत किया।

 | 

इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन मैच के पहले दौर में रूद्रप्रताप सिंह चौहान कक्षा-10 एमएमपीएस के और भूवन शर्मा आलोक संस्थान के मध्य मैच में रूद्रप्रताप को तकनीकी आधार पर श्रेष्ठ घोषित किया।

दूसरे दौर में राष्ट्रीय खिलाड़ी चेतन पंवार कक्षा 12 एमएमपीएस व राज्य स्तरीय खिलाड़ी सुमित के मध्य मैच में चेतन पंवार विजयी हुए।

तीसरे दौर में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज जोशियाराणा एवं राष्ट्रीय मुक्केबाज सूरज सोनी के मध्य प्रदर्शन मैच में दोनों को ही श्रेष्ठ घोषित किया।

इंडियन बॉक्सिंग कोच नरपत सिंह निर्णायक रहे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित करना था। सभी प्रतियोगियों को लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने करकमलों से पुरस्कृत किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News