खेरवाड़ा के रुद्रांश व्यास ने अखिल भारतीय हिंदी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल जीता
जनजाति बहुल क्षेत्र खेरवाड़ा के रुद्रांश व्यास ने गत माह सिल्वर ज़ोन फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित स्मार्ट किड जी. के. (जनरल नॉलेज) तथा अखिल भारतीय हिंदी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है ।
| Apr 7, 2017, 16:58 IST
जनजाति बहुल क्षेत्र खेरवाड़ा के रुद्रांश व्यास ने गत माह सिल्वर ज़ोन फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित स्मार्ट किड जी. के. (जनरल नॉलेज) तथा अखिल भारतीय हिंदी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है ।
रुद्रांश के पिता सतीश कुमार व्यास ने बताया कि उक्त दोनों स्वर्ण पदको के साथ ही रुद्रांश ने अंतर्राष्ट्रीय टेलेंट हंट ओलम्पियाड में भी भाग लेकर सिल्वर मैडल प्राप्त किया । खेरवाड़ा के द नोबल स्कूल में 10 वी कक्षा में अध्यनरत रुद्रांश आज विद्यालय की और से सम्मान किया गया ।