मीरा गर्ल्स कॉलेज में रन फॉर यूनिटी

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को ‘‘राष्ट्रीय सेवा योजना’’ के तत्वावधान में एक ‘‘रन फॉर यूनिटी ’’ का आयोजन किया गया।

The post

 | 
मीरा गर्ल्स कॉलेज में रन फॉर यूनिटी

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को ‘‘राष्ट्रीय सेवा योजना’’ के तत्वावधान में एक ‘‘रन फॉर यूनिटी ’’ का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा ने झंडा दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ भारत के लिए राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहकर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर उपाचार्य डॉ. यदुगोपाल शर्मा ने राष्ट्रीय एकीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. इन्दुबाला सोनी, डॉ. विनिता कोठारी, डॉ. श्रुति टण्डन एवं डॉ. अक्षय शुक्ला के मार्गदर्शन में यह दौड़ आयोजित हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News