सचान बने भाजपा प्रदेश सह – संयोजक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के निर्देशानुसार भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दुर्गाराम चौधरी ने व्यावसायिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए के.एस. माइक्रोकेम प्रा. लि. के निदेशक उदयपुर के धीरेन्द्र सिंह सचान को भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह- संयोजक बनाया है।

सचान के बुधवार को उदयपुर आने पर दिन भर उद्योग जगत से जुड़े लोगों द्वारा उन्हें बधाई देने का तांता लगा रहा। सचान ने बताया कि जो जिम्मेदारी उन्हें भाजपा आला कमान के निर्देश पर दी गयी है उसको पूर्व की तरह ही पूरी ईमानदारी से निभाते हुए व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ उद्योगों में जो भी समस्याएं आती है उनको निवारण के लिए प्रयास करेंगे। इसके साथ ही व्यापारियों को एवं आम जन को जो भी समस्याएं आती है उसको प्रदेश स्तर तक पहुँचा कर उसका निवारण करने की पूरी कोशिश करेंगें।