सद्दाम हत्याकांड के दोनों अभियुक्त देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

उदयपुर 17 मार्च 2019, शहर में कल दिनदहाड़े पटेल सर्किल पर दो बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर सद्दाम हुसैन उर्फ़ कद्दा पिता इस्माइल खान निवासी रज़ा नगर कच्ची बस्ती किशनपोल की पिस्टल से फायर कर हत्या कर मौके से भाग गए थे। यही नहीं बदमाशों ने भागने के लिए मृतक की ही बाइक का इस्तेमाल किया था। हालाँकि उदयपुर जिला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत शहर में नाकेबंदी कर हत्या के दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

 | 

सद्दाम हत्याकांड के दोनों अभियुक्त देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तारउदयपुर 17 मार्च 2019, शहर में कल दिनदहाड़े पटेल सर्किल पर दो बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर सद्दाम हुसैन उर्फ़ कद्दा पिता इस्माइल खान निवासी रज़ा नगर कच्ची बस्ती किशनपोल की पिस्टल से फायर कर हत्या कर मौके से भाग गए थे। यही नहीं बदमाशों ने भागने के लिए मृतक की ही बाइक का इस्तेमाल किया था। हालाँकि उदयपुर जिला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत शहर में नाकेबंदी कर हत्या के दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया की अभियुक्तों से आरम्भिक पूछताछ में पता चला है की मृतक सद्दाम की अभियुक्तों ने मकान की दीवार के विवाद के चलते हुई रंजिश को लेकर हत्या की गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। दोनो अभियुक्त वारदात के बाद से ही शहर छोड़ कर भागने की फ़िराक में थे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस ने बताया की गिरफ्तार किये दोनो अभियुक्तों नासिर उर्फ़ टेड़ा उर्फ़ आसिफ पिता साजिद खान निवासी रज़ा नगर किशनपोल हाल बलीचा टेक्नो के पीछे तथा आफताब हुसैन उफ़ आपू पिता जब्बार शाह निवासी गोसियां कॉलोनी को गोवर्धन विलास थाने के सामने मेन रोड पर की गई नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त नासिर उर्फ़ टेड़ा के विरुद्ध हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के दो प्रकरण पूर्व में दर्ज है जबकि आफताब की विरुद्ध भी एक प्रकरण पहले से दर्ज है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News