Sahara Refund : सहारा रिफंड से जुड़ी नई अपडेट ! अब मिलेगा फसा हुआ पैसा, जाने किन नियमों में हुआ बदलाव ?

 | 
सहारा रिफंड से जुड़ी नई अपडेट ! अब मिलेगा फसा हुआ पैसा, जाने किन नियमों में हुआ बदलाव ?

Udaipur Times, Sahara Refund : सहारा से जुड़े हुए लोगों के लिए बड़ी खबर आई है। जानकारी के लिए आपको बता दें की अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है और कई बार रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के बाद भी रकम आपके खाते में नहीं आई है तो आपके लिए काम की खबर है। सहारा में फंसा पैसा मिलना अब आसान हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अब 50000 या 10 लाख रुपये नहीं बल्कि पूरी रकम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अपडेट की जानकारी सहकारिता मंत्रालय ने X पोस्ट के जरिए दी है। इसके अलावा सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर 3 नए हेल्पलाइन नंबर, 011 44716198/01144716498/01144716887 जारी किए गए हैं।

सहकारिता मंत्रालय ने जानकारी दी है, "22 अक्टूबर 2026 तक ₹9,585 करोड़ से अधिक की राशि रिफंड की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। अपनी पात्रता एवं आवेदन संबंधी जानकारी के लिए सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल पर जाएं।"

नकारी के लिए आपको बता दें की जिन लोगों ने पहले से आवेदन कर रखा है और उन्हें पेमेंट फेल होने का मैसेज आ चुका है, वे लोग बताई गई कमियों के दूर करके री-सबमिशन पोर्टल https://mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/#/home पर फिर से आवेदन करें।

मिली जानकारी के अनुसार, सहारा रिफंड की प्रक्रिया के तहत चार सहकारी समितियों के पात्र जमाकर्ता आवेदन कर सकते हैं। इनमें सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ; सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल; हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद शामिल हैं।

कहां और कैसे करें आवेदन?

सहारा में जमा पैसे का रिफंड पाने के लिए पात्र जमाकर्ता सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन सोसायटियों के असली जमाकर्ता पोर्टल पर लॉग-इन कर सकते हैं, वहां उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर अपना क्लेम जमा कर सकते हैं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं। 

जानकारी के मुताबिक, आवेदन जमा करने के 30 दिनों के भीतर सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज द्वारा इसकी जांच (वेरिफिकेशन) की जाएगी। इसके बाद 15 दिनों के भीतर, यानी ऑनलाइन क्लेम करने के कुल 45 दिनों के अंदर, SMS या पोर्टल के माध्यम से फैसले की जानकारी दे दी जाएगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News