साहू पारिवारिक स्मारिका – "परिचयिका" का विमोचन कल
श्री तैलिक साहू मेवाड़ बैठक सेवा समिति उदयपुर द्वारा पारिवारिक सदस्यो की स्मारिका ‘‘परिचयिका’’ का
श्री तैलिक साहू मेवाड़ बैठक सेवा समिति उदयपुर द्वारा पारिवारिक सदस्यो की स्मारिका ‘‘परिचयिका’’ का विमोचन समारोह पूर्वक रविवार 7 सितम्बर को तैलिक साहू समाज का नोहरा, नाड़ाखाडा में किया जा रहा है।
बैठक अध्यक्ष मीठालाल नैणावा ने बताया कि विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स व क्षेत्रीय पार्षद पारस सिंघवी एवं निरंजनी अखाडा के महंत सुरेशगिरी महाराज होंगे। कार्यक्रम में विमोचन के साथ ही बैठक के वृद्धजन लोगो का सम्मान भी किया जायेगा।
बैठक महामंत्री हेमेन्द्र पण्डियार ने बताया कि कार्यक्रम में बैठक के सभी न्यौताधारी सदस्यो के परिवार भी शामिल होगे तथा समाज के प्रबुद्धजन भी कार्यक्रम में भाग लेगे तथा कार्यक्रम पश्चात स्नेहभोज का आयोजन रखा गया है।
उक्त जानकारी बैठक प्रवक्ता लोकेश पण्डियार ने दी।
