सन्त पॉल के छात्र समाजोपयोगी शिविर के लिए रवाना
सन्त पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर कक्षा 10 के छात्र वार्षिक समाजोपयोगी कार्य शिविर के लिए गोगुन्दा रवाना हुए। यह शिविर रा.मा.वित्र काछबा गोगुन्दा में 6 अप्रेल से 12 अप्रेल 2014 तक आयोजित किया जा रहा है। सात दिवसीय इस शिविर में कक्षा 10 के कुल दो सौ विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं।

स्कूल प्राचार्य फादर जॉर्ज वी.जे. ने बताया कि इस शिविर में कक्षा दसवीं के छात्र तीन अलग-अलग दलों में कार्य करेंगे। इस शैक्षणिक सत्र का विषय ‘परिवर्तन’ रखा गया है।
शिविर में ये विद्यार्थी इसी विषय पर ग्रामीण परिवेश में लोगों के बीच विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अन्तर्गत स्वयं में बदलाव लाने के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी बदलाव लाने पर जोर दिया जाएगा।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रस्तावित श्रमदान की अनिवार्यता के मद्देनजर संत पॉल स्कूल पिछले चालीस वर्षों से ऐसे आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष विद्यालय द्वारा प्रायोजित गरीबी उन्मूलन कार्य में विद्यार्थियों के श्रमदान द्वारा 2 भवन निर्माण कर स्थानीय जरूरतमन्द विधवाओं को सौंपे जाएंगे।
ग्रामीण जीवन से रूबरू होते हुए ये विद्यार्थी समाजोत्थान एवं जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन करेंगे। सत्तर विद्यार्थियों का पहला दल शिक्षकों के साथ रवाना हो चुका है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष यह शिविर ओगणा में आयोजित किया गया था जिसके अन्तर्गत कक्षा 10 के छात्रों ने सडक़ निर्माण में श्रमदान किया था।