सखी क्लब ने मनाया सावन उत्सव
सखी क्लब मितवा सोसायटी द्वारा आज होटल शिल्पी रिसोर्ट में सावन उत्सव मनाया। क्लब की संरक्षिका कविता मोदी ने बताया कि इस अवसर पर सेासायटी की ओर से सभी सदस्याओं ने घर के वस्त्र एकत्रित कर गुजरात में बाढ पीडि़तों की मदद के लिये भेजे गये।

क्लब अध्यक्ष संध्या नाहर ने बताया कि सावन उत्सव सावन में सावन की थीम पर आधारित हाउजी, विभिन्न प्रकार के गेम्स, अन्त्याक्षरी आदि प्रतियागिता आयोजित की गई। अन्त्याक्षारी प्रतियोगिता में मधु खमेसरा ग्रुप प्रथम व तारा ग्रुप द्वितीय रहा। इस अवसर पर रीना, माधुरी, मीना ,शबाना, रंजना, निर्मला आदि सदस्याओं ने सहयोग किया। अंत में आभार शिल्पी गुप्ता ने ज्ञापित किया।