सखी संगिनी कल्चरल फेस्ट उमंग-2018

अखिल भारतीय श्वेताम्बर जैन महात्मा महिला मंडल नें सखी संगिनी कल्चरल फेस्ट उमंग-2018 का आयोजन शुभकेसर गार्डन में किया। सर्वप्रथम नवकार मंत्र गायन एवं गणपति वंदना के पश्चात् हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों एवं महिलाओं नें बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं एकल नृत्य में तोषित जैन, लक्षित जैन एव श्वेता जैन, युगल नृत्य में स

 | 
सखी संगिनी कल्चरल फेस्ट उमंग-2018

अखिल भारतीय श्वेताम्बर जैन महात्मा महिला मंडल नें सखी संगिनी कल्चरल फेस्ट उमंग-2018 का आयोजन शुभकेसर गार्डन में किया। सर्वप्रथम नवकार मंत्र गायन एवं गणपति वंदना के पश्चात् हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों एवं महिलाओं नें बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं एकल नृत्य में तोषित जैन, लक्षित जैन एव श्वेता जैन, युगल नृत्य में सुदिती महात्मा एवं मोक्षिता जैन,  रैम्प वाॅक में भावी जैन एवं धनिशा जैन, एकल गायन में हितैषी जैन एवं हार्दिक महात्मा अलग अलग आयु में वर्ग विजेता रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाॅ. विरेन्द्र महात्मा, अखिल भारतीय अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार, अध्यक्ष उदयपुर, आयोजक मण्डल के श्रीमती विनिता जैन, श्रीमती प्रियदर्शिनी जैन, श्रीमती मीना जैन एवं श्रीमती ममता महात्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हितैषी जैन नें किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News