सखियों ने प्रस्तुतियों के साथ लिया मतदान संकल्प
दिव्य कुसुम मंगल मैत्री संगठन की ओर से ‘व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम’ समोर बाग, अरावली रिसोर्ट में हुआ। संगठन की महिलाओं ने गीत प्रस्तुतियों के साथ ही म्यूजिकल हाऊजी व तंबोला खेल खेले गए। प्रस्तुतियों के बीच सखियों ने मतदान का संकल्प लिया।

संचालिका आशा कोठारी ने बताया कि महिलाओं में ‘व्यक्तित्व विकास’ पर चर्चा की गई। इस मौके पर राजश्री मुणोत, ममता बया, हेमा सिंघवी, गरीमा बाबेल, अनुराधा जैन, आशा कोठारी, जया जावरिया, उषा लेाढ़ा, अनिता नाहर, जयश्री दक ने गीत प्रस्तुतियां दी। हाऊजी गेम में चंद्रिका खोखावत, सरोज चपलोत, जतन कोठारी ने जीत हासिल की।
जैकपॉट लकी ड्रॉ में ज्योति सिंघवी, मधु सामर, भारती करणपुरिया, सुधा जैन, अनामिका सेठिया विजयी रहीं। संगीतमय तंबोला गेम के साथ प्रस्तुतियों का समापन हुआ। कोषाध्यक्ष सुमित्रा सिंघवी ने विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही आभार जताया।