गुलाबबाग में लगा सखिया सोमवार का पहला मेला

उदयपुर 22 जुलाई 2019। सावन मास के पहले सखिया सोमवार को आज गुलाबबाग में परम्परागत मेला लगा। मेवाड़ में यह मेला सावन के प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जाता है। मेले में अपेक्षाकृत आज कम ही भीड़ उमड़ी। दिन भर की तपन और उमस के बाद भी बारिश से अनछुए रहे सोमवार को मेले में कम स

 | 

गुलाबबाग में लगा सखिया सोमवार का पहला मेला

उदयपुर 22 जुलाई 2019। सावन मास के पहले सखिया सोमवार को आज गुलाबबाग में परम्परागत मेला लगा। मेवाड़ में यह मेला सावन के प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जाता है। मेले में अपेक्षाकृत आज कम ही भीड़ उमड़ी। दिन भर की तपन और उमस के बाद भी बारिश से अनछुए रहे सोमवार को मेले में कम संख्या में लोग यहां पहुंचे।

गुलाबबाग में लगा सखिया सोमवार का पहला मेला

दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रही लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम ढलते ढलते एक बार घने काले बादल छाए तो लगा कि भारी बारिश होगी लेकिन हवाएं चलने से मौसम गड़बड़ा गया।

गुलाबबाग में लगा सखिया सोमवार का पहला मेला

मेले में बच्चों ने जहां झूले डोलर में झूलने का आनंद लिया वहीं महिलाओं की भीड़ सौन्दमर्य प्रसाधन की दुकानों पर रही। गोलगप्पेप, गर्मागर्म पकोड़ी व मालपुए के स्टा‍लों पर भी भीड़ रही।

गुलाबबाग में लगा सखिया सोमवार का पहला मेला

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News