सक्का बने स्टेट हज कमेटी के जिला संयोजक
राज्य सरकार के अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने उदयपुर के जहीरूद्दीन सक्का को राजस्थान स्टेट हज कमेटी का जिला संयोजक बनाया गया है।
| Jul 10, 2017, 20:36 IST
राज्य सरकार के अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने उदयपुर के जहीरूद्दीन सक्का को राजस्थान स्टेट हज कमेटी का जिला संयोजक बनाया गया है। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान ने बताया कि संयोजक द्वारा हज संबंधित कार्यो का कुशल संचालन किया जाएगा। सक्का के निर्देशन में 2 सरपरस्त, 2 सह-संयोजक एवं 16 सदस्य बनाये गये है।
