कलम दवात व कागज की सूक्ष्म स्वर्ण कलाकृति बनाई सक्का ने
सक्का के अनुसार सोने से निर्मित कलम 4 मिमी, दवात 1 मिमी तथा कागज की साइज 3 गुणा 2 मिलीमीटर है। साथ ही दवात एक बूंद स्याही से भी कम भरी हुई है और कलम से कागज पर सूक्ष्म आकृति में कुछ अक्षर भी लिखे गये है। यह आकर्षक कलाकृति सक्का इंटरनेशल गोल्ड मिनिएचर आर्ट म्यूजियम में देखी जा सकती है।
शहर के सिद्धहस्त अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पकार एवं कई रिकार्ड्स को अपने नाम करवा चुके इकबाल सक्का ने सूक्ष्मदर्शी लेंस से देखी जाने वाली सोने की कलम दवात व कागज की सूक्ष्म कलाकृति बनाकर एक और विश्व रिकॉर्ड्स का दावा प्रस्तुत किया है।