सक्का ने बनाया सबसे छोटा सोने का कृष्ण झुला

उदयपुर, 21 अगस्त 2019 उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी इकबाल सक्का ने साम्प्रदायिक सौहार्द्र का परिचय देते हुए जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सबसे छोटा सोने का झुला बनाकर यूरोप का विश्व रिकॉर्ड तोडा। इक़बाल सक्का द्वारा बना झूला माइक्रोस्कोप लेंस से देखा जाने वाला विश्व का सबसे छोटा स्वर्ण झुला होने का दावा प्रस्तुत किया गया है।

 | 

सक्का के अनुसार मात्र 3 गुणा 3 मिलीमीटर साइज के इस झुले का वजन 200 मिलीग्राम है। इस झूले का बाकायदा डोरी से झूलाया जा सकता है। इस झूले में 200 मिलग्राम सोना इस्तेमालकिया गया है।

CLICK HERE to Download UdaipurTimes to your Android device

सक्का ने बताया की इससे पूर्व वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस प्रकार का झूला यूरोप के कलाकार ने नाम दर्ज है। सक्का ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे छोटा झूला बनाकर अपना दवा पेश किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News