सक्का ने विश्व के सबसे छोटे चांदी के ताश बनाये

उदयपुर के अन्तर्राष्ट्रीय शिल्पकार इकबाल सक्का ने विश्व का सबसे छोटा चांदी का ताश सेट बनाया 52 पत्तों का यह सेट मात्र 8 x 6 मिली मीटर आकार का है, चांदी से बने ताश के पत्तों का सेट देखने वालों को सहसा ही अपनी और आकर्षित कर देती है। इस अद्भुत ताश के पत्तों की खासियत यह है कि खिलाड़ी इनसे आसानी से खेल सकते हैं।

 | 

विश्व रिकार्ड बुक के लिये सक्का द्वारा निर्मित 8 x 6 मिली मीटर की चांदी के ताश का वजन मात्र 2 ग्राम है। इससे पूर्व विश्व रिकार्ड में सबसे छोटी ताश का रिकार्ड क्लेवलेण्ड ओहिया यू.एस.ए. अमेरिका के कलाकार द्वारा निर्मित 24 x 15 मिलीमीटर का दर्ज है।

सक्का ने विश्व के सबसे छोटे चांदी के ताश बनाये

सक्का ने बताया की इस सूक्ष्म ताश के पत्तो का निर्माण स्वयं द्वारा बनाये गये सूक्ष्म औजारों द्वारा पान, ईट, चिडिया, इक्का, गुलाम, बादशाह, रानी आदि बनाये गये हैं। सूक्ष्मदर्शी लेन्स की सहायता से स्पष्ट दिखाई देने वाली इस ताश के सेट को विश्व रिकार्ड बुक में दर्ज करने के लिये अपना दावा प्रस्तुत किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News