सक्का के ताश गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
उदयपुर के अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिल्पकार इकबाल सक्का द्वारा चांदी निर्मित विश्व का सबसे छोटा ताश सेट गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किये गये है। सक्का के इस आश्चर्य चकित कर देने वाले कारनामे को गोल्डन बुक में दर्ज होने पर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के प्रबंधक मिस्टर माइकल वानडेन चीयर द्वारा सक्का को विश्व के सबसे छोटे चांदी के ताश सेट होने का प्रमाण पत्र, दो वाहन स्ट्रीकर, टी-शर्ट, गोल्ड मैडल एवं बैच, यू एस ए कार्यालय से जारी किया गया।
उदयपुर के अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिल्पकार इकबाल सक्का द्वारा चांदी निर्मित विश्व का सबसे छोटा ताश सेट गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किये गये है।
सक्का द्वारा निर्मित 8 गुणा 6 मिमी की आकर्षक चांदी के ताश का वजन मात्र 2 ग्राम है। इस अद्भुत ताश के पत्तों की खासियत यह है कि खिलाड़ी इन्हें आसानी से खेल सकता है। कलाकार ने सूक्ष्म औजारों की सहायता से पान, ईंट, नेला, गुलाम, बादशाह, रानी आदि बनाये है जो सूक्ष्मदर्शी लेंस की सहायता से देखे जा सकते है।
सक्का के इस आश्चर्य चकित कर देने वाले कारनामे को गोल्डन बुक में दर्ज होने पर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के प्रबंधक मिस्टर माइकल वानडेन चीयर द्वारा सक्का को विश्व के सबसे छोटे चांदी के ताश सेट होने का प्रमाण पत्र, दो वाहन स्ट्रीकर, टी-शर्ट, गोल्ड मैडल एवं बैच, यू एस ए कार्यालय से जारी किया गया।
