हरियाणा में 1.20 लाख HKRN कर्मियों का बढ़ेगा वेतन, हर महीने मिलेगा इतना फायदा
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के 1.20 लाख कर्मचारियों के वेतन में हर महीने 820 से 1540 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। CM सैनी ने वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब वित्त विभाग की मंजूरी मिलना बाकी है। स्वीकृति मिलते ही सरकार बढ़े हुए वेतन का आदेश जारी करेगी।
प्रस्ताव के मुताबिक बढ़ोतरी एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। कर्मचारियों का वेतन उनकी कैटेगरी, लेवल और सेवा अवधि के आधार पर बढ़ेगा। HKRN कर्मचारियों को तीन कैटेगरी और तीन लेवल में बांटा गया है। सेवा अवधि के लिए भी 5 साल तक, 5 से 10 साल और 10 साल से अधिक के तीन समूह बनाए गए हैं।
कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि नियमित कर्मचारियों को हर साल इंक्रीमेंट और साल में दो बार महंगाई भत्ते का लाभ मिलता है। HKRN कर्मचारियों के वेतन में ऐसी नियमित बढ़ोतरी नहीं होती। इसी मांग को देखते हुए मानव संसाधन विभाग ने पिछले साल वेतन बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की थी।
ऐसे होगी HKRN कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी
कैटेगरी लेवल|5 साल | 5-10 साल | 10 साल से अधिक
1. 1 | 1050 | 1230 | 1270
2 | 1150 | 1370 | 1380
3 | 1240 | 1450 | 1540
2. 1 | 930 | 1110 | 1140
2 | 1020 | 1180 | 1240
3 | 1110 | 1300 | 1380
3. 1 | 860 | 1040 | 1080
2 | 820 | 1130 | 1190
3 | 950 | 1210 | 1290