हरियाणा में आलू के उन्नत बीजों की बिक्री शुरू, ऐसे प्राप्त कर सकेंगे बीज ?

 | 
हरियाणा में आलू के उन्नत बीजों की बिक्री शुरू, ऐसे प्राप्त कर सकेंगे बीज ?

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के उद्यान विभाग द्वारा स्थापित पानीपत स्थित प्रौद्योगिकी प्रदर्शन केंद्र सेवाखेड़ी में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न किस्मों के गुणवत्तापूर्ण आलू बीज बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक किसान विभाग के Hortsalenet पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग एवं भुगतान करके इस केंद्र से सीधे आलू बीज प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र पर आलू की उन्नत किस्में जैसे कुफरी पुखराज G-3, कुफरी मोहन G-4, कुफरी नीलकंठ G-4, कुफरी ख्याति G-1 तथा कुफरी उदय G-1 बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं।

 प्रवक्ता ने आगे बताया कि आलू बीज की खरीद 'पहले आओ, पहले पाओ' योजना के आधार पर की जा रही है। किसान उद्यान विभाग की Hortsalenet वेबसाइट के माध्यम से समय रहते अपने बीज की बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News