समीर करमाकर का वॅायलिन वादन कल
महाराणा कुम्भा संगीत परिषद द्वारा 15 जून गुरूवार को सांय साढे 7 बजे सरदारपुरा स्थित कुम्भा भवन में मूलतः भिल्लई हाल मस्कट अनिवासी भारतीय वॉयलिन वादक समीर करमाकर वॉयलिन वादन की प्रस्तुति होगी।
महाराणा कुम्भा संगीत परिषद द्वारा 15 जून गुरूवार को सांय साढे 7 बजे सरदारपुरा स्थित कुम्भा भवन में मूलतः भिल्लई हाल मस्कट अनिवासी भारतीय वॉयलिन वादक समीर करमाकर वॉयलिन वादन की प्रस्तुति होगी। परिषद के मानद सचिव डॉ. यशवन्त कोठारी ने बताया कि इसके बाद रूकमणि फाउण्डेशन की ओर से गजल संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रख्यात गज़ल गायक डॉ. प्रेम भण्डारी, डॉ. देवेन्द्र हिरण एवं पामिल मोदी गजलों की प्रस्तुति देगी।