सिटी रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे सम्मेदशिखर यात्रा रवाना
गुरुवार तडक़े पांच बजे से उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर सम्मेदशिखर जाने वाले यात्रियों का तथा उनके परिजनों का मेला लग गया। सुबह 6 बजे ट्रेन रवाना होने से पहले तक यात्रियों का संघ के पदधिकारियों व अपनों ने बहुमान किया और फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ यात्री भगवान की जयकारों के साथ सम्मेदशिखर के लिए रवाना हुए।

सुबह 5.30 बजे बाद तो प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सम्मेदशिखर जाने वाले यात्रियों को परिजन व परिचित विदा करते हुए उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएं दे रहे थे। यात्रियों को फूल-मालाओं से लाद दिया गया था।
तेज सर्दी के बावजूद परिजनों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी अपनों को विदा करने स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान समाज के विशिष्टजनों ने श्री सम्मेदशिखर जी जैन यात्रा संघ के संघपति भूपाल सिंह दलाल का भी अभिनंदन किया। स्टेशन पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पार्षद प्रवीण मारवाड़ी, समाजसेवी सुभाष मेहता सहित कई समाजसेवियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी।
संघपति भूपाल सिंह दलाल ने बताया कि यात्रा संघ की ओर से उदयपुर से सम्मेदशिखर की 225 यात्रियों को यात्रा कराई जा रही है। यात्रा में उदयपुर जिले के अलावा भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, ब्यावर, अहमदाबाद सहित अन्य कस्बों के यात्री भी शामिल है, कई यात्री चित्तोडग़ढ़ स्टेशन से भी सवार हुए। नौ दिवसीय यात्रा 26 दिसम्बर की दोपहर को सम्मेदशिखर पहुंचेगी तथा वापसी में 2 जनवरी 2015 की रात को वापस उदयपुर पहुंचेगी।