आयड़ नदी व झीलों के पानी की विस्तृत जांच के लिए मंगलवार को सेंपल लिए गए

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख वाटर क्वालिटी एक्सपर्ट, टॉक्सिकोलॉजिस्ट माइक विलियम्स, वोलकेम के वैज्ञानिक डॉ एस के यादव तथा पोलीटेक्निक प्राचार्य डॉ अनिल मेहता के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने चिकलवास से लेकर उदयसागर तक आयड़ नदी मे बहते गंदे पानी तथा कीचड़ के सेम्पल लिए। शोधकर्ताओं ने बेदला पुलिया, पुलां, आलू फेक्ट्री, भूपालपुरा पुलिया, आयड़ शमशान, मादड़ी, भोईयों की पंचोली, सूखा नाका पर नदी से सेम्पल लिए। जिसकी जांच की जाएगी। तिपय आवश्यक पैरामीटर जांच वोलकेम लैब में तथा विशिष्ट जांच ऑस्ट्रेलिया में होगी। जांच में खास तौर पर पानी मे उन दवाइयों, माइक्रो प्रदूषकों जो मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए घातक है उनकी उपस्थिति का पता लगाया जाएगा। जांच में विद्यार्थियों का दल भी जुड़ेगा ताकि उनका शिक्षण हो सके।

 | 
आयड़ नदी व झीलों के पानी की विस्तृत जांच के लिए मंगलवार को सेंपल लिए गए

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख वाटर क्वालिटी एक्सपर्ट, टॉक्सिकोलॉजिस्ट माइक विलियम्स, वोलकेम के वैज्ञानिक डॉ एस के यादव तथा पोलीटेक्निक प्राचार्य डॉ अनिल मेहता के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने चिकलवास से लेकर उदयसागर तक आयड़ नदी मे बहते गंदे पानी तथा कीचड़ के सेम्पल लिए। शोधकर्ताओं ने बेदला पुलिया, पुलां, आलू फेक्ट्री, भूपालपुरा पुलिया, आयड़ शमशान, मादड़ी, भोईयों की पंचोली, सूखा नाका पर नदी से सेम्पल लिए। जिसकी जांच की जाएगी।

कतिपय आवश्यक पैरामीटर जांच वोलकेम लैब में तथा विशिष्ट जांच ऑस्ट्रेलिया में होगी। जांच में खास तौर पर पानी मे उन दवाइयों, माइक्रो प्रदूषकों जो मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए घातक है उनकी उपस्थिति का पता लगाया जाएगा। जांच में विद्यार्थियों का दल भी जुड़ेगा ताकि उनका शिक्षण हो सके।

यू आई टी सचिव रामनिवास मेहता भी इस दौरान नदी में पंहुचे व प्रक्रिया की जानकारी ली।

आयड़ नदी व झीलों के पानी की विस्तृत जांच के लिए मंगलवार को सेंपल लिए गए

इसी क्रम में झीलों से भी सेम्पल लिए जाएंगे। शोधकर्ता पानी व मिट्टी में उपस्थित विभिन्न सूक्ष्म प्रदूषकों की मात्रा का पता लगाएंगे। साथ ही मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव का भी विश्लेषण करेंगे। जांच दल में वोलकेम, विद्या भवन, सी टी ए ई के 20 शोधकर्ता शामिल है।

आयड़ नदी व झीलों के पानी की विस्तृत जांच के लिए मंगलवार को सेंपल लिए गए

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News