Samsung लाया Galaxy सीरीज का नया वॉटरप्रूफ फोन, फीचर्स कर देंगे आपको भी दीवाना

 | 

Udaipur Times, Tech. News : सैमसंग लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सैमसंग ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन - Galaxy A37 और Galaxy A57 को लॉन्च किया था।आज हम आपको गैलेक्सी A57 का रिव्यू बताने वाले है की आपको सैमसंग का ये फोन लेना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी A57 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से....

डिजाइन

Samsung Galaxy A57, Galaxy A56 और Samsung की लेटेस्ट S-सीरीज के डिवाइसेज के बीच के लेवल का लगता है। इस फोन में आपको कंपनी की प्रीमियम लाइनअप के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स की झलक भी मिलेगी। फोन का साइज थोड़ा बड़ा है, लेकिन इसके बावजूद भी यह डेली यूज के दौरान हमें काफी ईजी टू हैंडल और कंफर्टेबल लगा। फोन का वजन 179 ग्राम है।

USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल नीचे की ओर है। फ्रंट के पतले बेजल इसे काफी क्लीन लुक देते हैं। डिस्प्ले में ऊपर की तरफ एक पंच-होल कैमरा भी लगा है। आपको IP68 रेटिंग भी मिलेगी, जो इसे काफी हद तक डस्ट और पानी से बचाती है।

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी A57 में 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह पैनल शानदार कलर, बेहतरीन कॉट्रास्ट और ऐप्स के साथ मेन्यू में स्मूथ स्क्रॉलिंग ऑफर करता है। 

सैमसंग का विजन बूस्टर धूप में स्क्रीन की विजिबिलिटी को बेहतर बनाता है और आई केयर सर्टिफिकेशन लंबे समय तक फोन को यूज करने के दौरान ब्लू लाइट के कारण होने वाली थकान को कम करने में मदद करता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

गैलेक्सी A57 एंड्रॉयड 16 और वन यूआई 8.5 पर चलता है, जिससे यह अपने सेगमेंट के उन पहले फोन्स में से एक बन जाता है जिनमें सैमसंग का लेटेस्ट एक्सपीरियंस मिलता है।

बेस्ट फेस और एडिट सजेशन्स जैसे फीचर्स बिना किसी थर्ड-पार्टी टूल का इस्तेमाल किए डेली की फोटो एडिटिंग को आसान बनाते हैं। सैमसंग इस डिवाइस को 6 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगा।

परफॉर्मेंस

गैलेक्सी A57 में सैमसंग का नया Exynos 1680 प्रोसेसर लगा है, इस फोन का 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाला यूनिट आया था। इसमें ऐप्स तेजी से लॉन्च होते हैं और बैकग्राउंड प्रोसेस बिना किसी लैग के ऐक्टिव रहते हैं।

गैलेक्सी A57 ने गीकबेंच पर सिंगल-कोर स्कोर 1362, मल्टी-कोर स्कोर 4369, जीपीयू स्कोर 6637 और AnTuTu स्कोर 1,386,827 दर्ज किया। 

कैमरा

गैलेक्सी A57 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50 MP का प्राइमरी सेंसर, 12 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। 

फोटो और वीडियो में आपको रियल लाइफ कलर और शार्पनेस दिखेगा। सैमसंग की बेहतर नाइटोग्राफी प्रोसेसिंग से नाइट फोटोग्राफी को काफी फायदा मिलता है। तस्वीरें अधिक चमकदार दिखाई देती हैं।

12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सुपर HDR को सपोर्ट करता है और बैलेंस्ड स्किन टोन के साथ लाइफलाइक सेल्फी देता है। 

बैटरी

गैलेक्सी A57 में 5,000 mAh की बैटरी है, जो आराम से पूरे दिन चल जाती है। सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 से बैटरी लगभग 30 मिनट में 60% तक चार्ज हो जाती है।

खरीदें या नहीं?

सैमसंग का यह फोन कंपनी के बेस्ट डिवाइसेज में से एक है। फोन बेहतरीन डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर के साथ आता है। सबसे बड़ी बात फोन के साथ आपको सैमसंग का भरोसा मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News