एक्शन उदयपुर में संवरा रामलीला उद्यान

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग एवं सुझाव तथा समन्वय से उदयपुर शहर को स्वच्छ-सुन्दर-विकसित बनानेे के लिए जनसमर्थन जोर शौर से मिल रहा है।

 | 

एक्शन उदयपुर में संवरा रामलीला उद्यान

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग एवं सुझाव तथा समन्वय से उदयपुर शहर को स्वच्छ-सुन्दर-विकसित बनानेे के लिए जनसमर्थन जोर शौर से मिल रहा है।

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि सेक्टर 5 स्थित सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हिरण मगरी सेक्टर 5 के रामलीला सार्वजनिक उद्यान का कायाकल्प किया गया है।

विद्यार्थियों ने रामलीला उद्यान में बिखरे कुडाकरकट, प्लास्टिक के अपशिष्ट पदार्थ ,पेडों की पत्तियॉ ,झाडियों,को हटाकर अतिरिक्त मिटटी केा व्यवस्थित किया गया। उद्यान के मुख्य द्वार को दरवाजे पर लाल एवं सफेद रंग से रंग कर नवीनीकरण किया गया।

उद्यान की दीवारों को हल्कें पीले रंग से रंग किया गया। जिला प्रशासन द्वारा उद्यान के सौन्दर्यकरण हेतु रंग,ब्रश,सेन्ड पेपर, कचरा पात्र उपलब्ध कराए गये। बालकों ने उद्यान के आस-पास के निवासियों से उद्यान को सतत्,खुबसूरत बनाए रखने की अपील की । आम जन द्वारा बाल समूह के इस सामाजिक सरोकार के कार्य में भूमिका निभाने के लिए उत्साह वर्धन किया ।

‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आमव्यक्ति द्वारा myactionudaipur@gmail.com पर अपना प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जावेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News