भगवा महोत्सव के तहत सनातन सद्भावना रैली 14 जनवरी को
सनातन धर्म को पुन: स्थापित कर जातिवाद ओर धर्मवाद की सोच से ऊपर उठकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए हिन्दू सनातन मंच ओर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा आगामी 14 जनवरी भगवा महोत्सव का आगाज किया जाएगा। इस भगवा महोत्सव की पहली सीढ़ी की ओर बढ़ते हुए आओ चले सनातन की ओर सनातन सद्भावना रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर गुरूवार को नीलकण्ठ महादेव पर हिन्दू सनातन मंच एवं राष्ट्रीय ब्राहम्ण युवजन सभा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
सनातन धर्म को पुन: स्थापित कर जातिवाद ओर धर्मवाद की सोच से ऊपर उठकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए हिन्दू सनातन मंच ओर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा आगामी 14 जनवरी भगवा महोत्सव का आगाज किया जाएगा। इस भगवा महोत्सव की पहली सीढ़ी की ओर बढ़ते हुए आओ चले सनातन की ओर सनातन सद्भावना रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर गुरूवार को नीलकण्ठ महादेव पर हिन्दू सनातन मंच एवं राष्ट्रीय ब्राहम्ण युवजन सभा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। हिन्दू सनातन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय जोशी ने बताया कि वर्तमान में जातिवाद ओर धर्मवाद की आग में पूरा राष्ट्र जल रहा है। सनातन काल मे ऐसा नही था उस वक्त सिर्फ मनुष्य और उसकी मानवीयता ही सबसे बड़ा धर्म हुआ करता था लेकिन कुछ अराजक शक्तियों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए जातिवाद ओर धर्मवाद की आग फैलाकर पूरे राष्ट्र को क्षति पहुचाई है। लेकिन हमें पुन: सनातन की परंपराओं की ओर अग्रसर होने होगा तभी हम सिर्फ एक मनुष्य बनकर राष्ट्र हित मे अपना सहयोग कर पाएंगे। इन मार्गो से होकर निकलेगी रैली, होगा यज्ञ जोशी ने बताया कि बैठक मे निर्णय लिया गया कि भगवा महोत्सव के पहले आयोजन के रूप में चलो सनातन की ओर सनातन सद्भावना रैली का शुभारंभ 14 जनवरी को शास्त्री सर्कल से किया जाएगा। रैली शास्त्री सर्कल से आरंभ होकर चेटक, शिक्षा भवन चौराहा, लोहा बाजार, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट, बापु बाजार, सुरजपोल, गुलाब बाग रोड़, खांजीपीर से होकर सेक्टर 14 वल्लभाचार्य पार्क पहुचेंगी। रैली के दौरान युवाओं द्वारा सनातन धर्म को मनुष्य जीवन मे उतारने के लिए पत्रक बांटे जाएंगे, साथ ही लोगो को सनातन धर्म के बारे में जानकारी दी जाएगी। रैली में करीब 100 से ज्यादा बाइक सवार शामिल होंगे। वल्ल्भाचार्य पार्क मे भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष सनातन काल की पुन: स्थापना की कामना को लेकर यज्ञ किया जाएगा जिसमे सभी आहुति देंगे।