कब्रिस्तान से चन्दन पेड़ चोरी
शहर के अशोक नगर मोक्ष मार्ग स्थित मेवाफरोशान समाज के कब्रिस्तान से रविवार रात चंदन के दो पेड़ चोरी हो गए। रविवार रात को चैकीदार कहीं और गया हुआ था। घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला जब समाजजन कब्रिस्तान में मरहूमों को दरूद-फातेहा के लिए गए थे। उन्होंने इसकी सूचना समाज के मौतबिरों को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की गुहार की गई।
शहर के अशोक नगर मोक्ष मार्ग स्थित मेवाफरोशान समाज के कब्रिस्तान से रविवार रात चंदन के दो पेड़ चोरी हो गए। रविवार रात को चैकीदार कहीं और गया हुआ था।
नौजवान मेवाफरोशान सोसायटी के सचिव मोहम्मद छोटू कुरैशी व पूर्व पार्षद नजर मोहम्मद मेवाफरोश ने बताया कि इस सम्बंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा को सोमवार को निवेदन किया गया है, उन्होंने भूपालपुरा थानाधिकारी को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।
कुरैशी ने बताया कि घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला जब समाजजन कब्रिस्तान में मरहूमों को दरूद-फातेहा के लिए गए थे। उन्होंने इसकी सूचना समाज के मौतबिरों को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की गुहार की गई।