स्नेहमिलन में रफी साहब के गानों से गूंजी संध्या
महावीर इन्टरनेशनल की ओर से आज स्नेहमिलन समारोह अलका होटल में आयोजित किया गया। ज

महावीर इन्टरनेशनल की ओर से आज स्नेहमिलन समारोह अलका होटल में आयोजित किया गया। जिसमें गायक डाॅ. नीरव हिंगड़ ने 60-70 के दशक में मोहम्मद रफी द्वारा गाये गानों को अपनी आवाज दी तो माहौल में समां बंध गया।
चेयरमेन बी.एल.खमेसरा ने बताया कि इस अवसर पर पूजा थाली, मेहन्दी, रंगोली के अलावा पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर कंचन बोर्दिया, श्रीमती कमलेश खमेसरा, डाॅ. बी.एल.चावत, जगत पोखरना, डाॅ. के.एल.कोठारी ने गानों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में सुरी चैत्री भण्डारी एवं हार्दिक भण्डारी द्वारा दी गई सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति को भरपूर सराहा। प्रारम्भ में बी.एल.खमेसरा ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन के.एस. भण्डारी और डी.पी. धाकड़़ ने किया।
