उदयपुर की सानिया पठान ने जीता गोल्ड मेडल

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चल रहे 63 वी राष्ट्रीय स्कूल गेम्स सॉफ्ट बॉ

 | 
उदयपुर की सानिया पठान ने जीता गोल्ड मेडल

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चल रहे 63 वी राष्ट्रीय स्कूल गेम्स सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता में उदयपुर की बेटी सानिया पठान ने गोल्ड मैडल जीत कर अपना और शहर का नाम रोशन किया।

उदयपुर की सानिया पठान के कोच कलीम अंसारी व नरपत सिंह बेमला ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया की ओर से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव 13 से 16 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में 17 आयु वर्ग में सानिया पठान ने गोल्ड मेडल जीता। सानिया पठान वर्तमान में तितरड़ी स्थित सेंट मेरिस सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News